भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय का घेराव, कांग्रेस भी स्वागत के लिए रही तैयार…………,

भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय का घेराव, कांग्रेस भी स्वागत के लिए रही तैयार

बीते दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया जिसके विरोध में उत्तराखंड प्रदेश भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। कांग्रेस मुख्यालय के घेराव में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज का प्रदर्शन कांग्रेस को लोकतंत्र का आइना दिखाना था जिस तरह राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास में जाकर धरना देते हैं। इस बात का प्रमाण है कि देश के अंदर अस्थिरता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। छात्रों को गुमराह करने का उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है। पूरे देश में कांग्रेस को भाजपा ने आईने दिखाने का काम किया है। साथ ही महेंद्र भट्ट ने कहा अगर नैतिक बल है तो सदन में चर्चा करें छात्रों को गुमराह करने का काम ना करें। वहीं भाजपा के इस घेराव को लेकर कांग्रेस ने पहले से ही अपनी सभी तैयारियां की थी। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में हमारे नेता राहुल गांधी के साथ बीजेपी सरकार ने किया और जंतर मंतर पर छात्रों के साथ जिस तरह से लाठियों का प्रयोग किया गया उसको लेकर कांग्रेस मुख्यालय में हमने पहले से सभी तैयारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *