कोतवाली पटेलनगर………..

देहरादून

*कोतवाली पटेलनगर*

आज दिनाँक 23-06-2026 को कोतवाली पटेलनगर पर 112 पुलिस कन्ट्रोल रुम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लालपुल निकट ग्रेड लिगेसी बिकन होटल के बाहर एक सिटी बस द्वारा एक्सीडेंट कर दिया गया है। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि बस संख्या: यू0के0-07-पीए- 0287 अन्यत्रित होकर फुटपाथ पर चढ गयी, जिससे फुटपाथ पर बैठे 4-5 मजदूर बस की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बस के चालक की तबीयत अचानक खराब होने के कारण बस अन्यत्रित हो गयी, जिस कारण उक्त घटना घटित हुई। मौके पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को इलाज हेतु महन्त इन्द्रेश अस्पताल पहुँचाया गया। जहां *इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति आहद पुत्र शान निवासी राजीवनगर चमनपुर पटेलनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष* की मृत्यु हो गयी। शेष अन्य 04 घायल अस्पताल में उपचाराधीन है ।
मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । बस चालक अर्जुन पुत्र भीम निवासी राजपुर रोड जाखन देहरादून उम्र 28 वर्ष की तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल कोरोनेशन में उपचाराधीन हैं। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*दुर्घटना में घायलों का विवरण:*
1- रतन कुमार पुत्र देवनाथ निवासी बलिया उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष (घायल)
2- संजीत पुत्र बेचू साहनी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 32 वर्ष (घायल)
3- सुखराज साहनी पुत्र सरोवर साहनी निवासी ग्राम बिसौल, दरभंगा, बिहार उम्र 59 वर्ष हाल निवासी बागड़ियों वाली गली संजय कॉलोनी पटेल नगर (घायल)
4- मानसिंह पुत्र नामालूम निवासी नामालूम (घायल)

*विवरण मृतक:* आहद पुत्र शान निवासी राजीवनगर चमनपुरी पटेल नगर देहरादून उम्र 22 वर्ष (मृतक)

*विवरण बस चालक:* अर्जुन पुत्र भीम निवासी राजपुर रोड जाखन देहरादून उम्र 28 वर्ष बस संख्या: यू0के0-07-पीए-0287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *