राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, कंट्रोल रूम ने संभाली कमान……………..

Oplus_16908288

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, कंट्रोल रूम ने संभाली कमान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी के 4 एवं 5 जून के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजपुर रोड, देहरादून में स्थापित कंट्रोल रूम ने आज विधिवत रूप से अपना कार्य प्रारंभ कर दिया। प्रदेश महामंत्री एवं कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी के नेतृत्व में कंट्रोल रूम की गतिविधियां शुरू हुईं तथा दौरे की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर समन्वय का कार्य किया गया।

आज कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी एव पूरी टीम ने प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जिला एवं महानगर अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों तथा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर राहुल गांधी जी के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से दौरे को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नवीन जोशी ने कहा कि,

“राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों की निगरानी एवं समन्वय किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि दौरे की प्रत्येक व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हो और कार्यकर्ताओं तक समयबद्ध जानकारी पहुंचती रहे।”

कंट्रोल रूम की बैठक में राजेन्द्र भंडारी महामंत्री मनीष नागपाल, अखिलेश उनियाल, सुलेमान अली,, जितेन्द्र बिष्ट एवं प्रीतम सिंह आर्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दौरे को सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कंट्रोल रूम के माध्यम से राहुल गांधी जी के दौरे से संबंधित सूचनाओं, कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं का सतत समन्वय किया जाएगा, जिससे प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *