#ब्रेकिंग न्यूज / उधम सिंह नगर
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड का ₹25 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार।
मध्य प्रदेश निवासी रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत घेराबंदी कर दबोचा गया, लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी।
2020 में दिनदहाड़े हुई पार्षद की हत्या में शामिल था शूटर, सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा।
तकनीकी सर्विलांस और लगातार निगरानी के बाद STF और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में हत्या, लूट और गैंगस्टर समेत कई गंभीर मामले दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी।
