ऋषिकेश होटल से 10 युवतियों सहित 40 लोग गिरफ्तार..पुलिसिंग कार्यवाही में लापरवाही बरतने पर SSP दून ने IDPL की पुरी पुलिस चौकी को किया सस्पेंड…….

देहरादून

ऋषिकेश स्थित एक होटल में अवैध रूप से जुआ-पार्टी (कैसिनो गैंबलिंग)और शराब संचालन का पर्दाफाश करते हुए देहरादून पुलिस ने मौके से 10 युवतियों सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि छापेमारी की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल मालिक मौक़े फरार हो गया,जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, ₹ 1,37,600/- नगद और विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले भी बरामद की गई हैं. पुलिस ने अपनी कार्रवाई में हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग को सीज कर दिया है.अवैध गैंबलिंग और शराब मामलें में मौक़े से पकड़े गए अभियुक्तों में ऋषिकेश, डोईवाला, टिहरी गढ़वाल और देहरादून के अलावा काफ़ी संख्या में दिल्ली,मेरठ और एनसीआर के निवासी हैं. पुलिस कार्यवाही लापरवाही बरतने पर पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

वही इस मामले में एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल में सख्त रुख अपनाते हुए इस होटल में इस तरह की अवैध गतिविधियों में पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरतने के चलते संबंधित आईडीपीएल की पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया हैं. इतना ही नहीं कार्यवाही के जद में आये IDPL चौकी इंचार्ज सहित सभी 12 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जांच कर विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *