उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…………..

Oplus_16908288

उत्तराखंड

उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली। सुबह गरज के साथ बूंदाबांदी हुई और तेज हवाओं से एक बार दोबारा ठंड लौट आई।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *