दरबार गुरु राम राय महाराज महंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली………….

देहरादून

नगर परिक्रमा

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन महंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली। पच्चीस हज़ार से अधिक संगतें नगर परिक्रमा में शामिल हुईं। श्री दरबार साहिब से सुबह 7ः30 बजे नगर परिक्रमा शुरू हुई। जहां-जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर परिक्रमा के दौरान रास्ते भर दूनवासी श्री गुरु राम राय महाराज और महंत देवेन्द्र दास महाराज के जयकारे लगाते रहे। सिद्धयोगी श्री गुरु राम राय महाराज के जन्मदिवस के तीसरे दिन आयोजित होने वाली ऐतिहासिक नगर परिक्रमा का स्वागत करने के लिए दूनवासी साल भर प्रतीक्षा करते हैं। नगर परिक्रमा के रूट पर हर जगह संगत का ज़ोरदार स्वागत किया गया। भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन महंत देवेन्द्र दास महाराज ने आशीर्वाद दिया। महंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि हर वर्ष दूनवासियों द्वारा जिस प्रेम, सम्मान और आत्मीयता के साथ संगतों का स्वागत किया जाता है। उसी स्नेह को पाने के लिए संगतें हर साल बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *