भारतीय किसान यूनियन (सर्व) ने देहरादून में की बैठक, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा………..

*देहरादून*

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) ने देहरादून में की बैठक, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

देहरादून में भारतीय किसान यूनियन सर्व की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई, जिसमें उत्तराखंड प्रदेश से आए किसान यूनियन के सदस्यों ने अपने- अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को बताया। और किसानों की समस्याओं की निदान के लिए हल निकालने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही किसानों की आय को कैसे बढ़ाया जाए इस विषय पर भी वार्ता की गई। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा, देहरादून जिला अध्यक्ष सागर कपिल, संदीप शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हरिनायक कौशिक, अभय दीपक, राजीव थपलियाल, अनीता तिवारी, नील रतन सरल, भारत कपिल, हेमंत कुमार, अरविंद कुमार, कृष्ण नयन साहनी, जिला महासचिव कल्पेंद्र हल्दिया, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संगठन महामंत्री गुरप्रीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार, प्रहलाद सिंह, महिपाल सिंह चौहान और किसान यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *