एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, हथियारों की तस्करी करते हुए अंतरराज्यीय हिस्ट्री शीटर दबोचा………..

*देहरादून*

एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, हथियारों की तस्करी करते हुए अंतरराज्यीय हिस्ट्री शीटर दबोचा

राज्य में गैंगस्टर अवैध हथियारों के विरुद्ध जले चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है एसटीएफ द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम असीम है और इसके द्वारा पिछले कई वर्षों से अवैध हथियार तस्करी की जा रही थी गिरफ़्तार किए गए आरोपी का कनेक्शन पंजाब मैं हुए नाभा जेल ब्रेक कांड से भी रह चुका है।
वर्ष 2016 में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड में आरोपी असीन द्वारा हथियारों की सप्लाई की गई थी जिसके बाद इसी केस के सिलसिले में असीम छह साल की जेल भी काट चुका है ,जेल से रिहाई के बाद फिलहाल असीम द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में एक गन शॉप भी चलाई जा रही थी वहीं एसटीएफ को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर भी जब असीम पर निगरानी रखी गई तो रुद्रपुर में एक फ्लाईओवर के नीचे असीम को हथियारों की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ़्तार किया गया आरोपी के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है आरोपी के पास से 04 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन (32 बोर)
01 अवैध बन्दूक डबल बैरल(12 बोर (इंडियन ऑडिनेंस)
30 कारतूस (12 बोर)
10 कारतूस (32 बोर)
01 मोटरसाइकिल फ़िलहाल बरामद किए गए हैं एसटीएफ द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इसे न्यायालय में भी पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *