रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, यूनिवर्सिटी छात्र की मौत, एक साथी गंभीर घायल……………..

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, यूनिवर्सिटी छात्र की मौत, एक साथी गंभीर घायल

रुड़की में पिरान कलियर कांवड़ मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी है। यहां स्कूटी से लौट रहे हरिद्वार यूनिवर्सिटी के दो छात्र अचानक सामने से आ रही आल्टो कार से टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि नेपाल मूल के छात्र सौरभ सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी बिहार निवासी आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।यह दुर्घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में हुई। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आल्टो कार जब्त कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।हादसे की खबर जैसे ही यूनिवर्सिटी कैंपस तक पहुंची, बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल में जुट गए। डॉक्टरों ने बताया कि घायल छात्र की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *