भूरारानी इलाके में पाइप गोदाम में तड़के भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक…………..

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

भूरारानी इलाके में पाइप गोदाम में तड़के भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

सुबह 5 बजे लगी आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

आसपास के घरों तक पहुंची आग की लपटें, लोगों में मचा हड़कंप, घर खाली कर बाहर निकले लोग।

आग ने कई घरों में रखा सामान भी नष्ट कर दिया, नुकसान का आंकड़ा तेजी से बढ़ा।

रुद्रपुर फायर टीम के साथ किच्छा, पंतनगर और सिडकुल से बुलाए गए टैंकर आग बुझाने में जुटे।

अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया मौके पर मौजूद, आग के कारणों और नुकसान का आकलन शुरू।

स्थानीय लोग प्रशासन से गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन सिस्टम पर कड़े सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *