सहारनपुर मे पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा….

सहारनपुर मे आयोजित विशाल जनसभा मे पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है। आज भारत की तस्वीर विकसित देश की बना दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म दोबारा रिलीज हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में देशवासी बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का दिल जीता है। इसका बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र नीति पर चलती है। भाजपा से लोग सत्ता से नहीं, बल्कि मिशन के लिए जुड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा ये स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वो देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य है कि इंडी अलायंस के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया, उन सबका क्या हाल हुआ, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है। जनसभा मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उ0प्र0 के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की व देश मे चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे मे बताया। विशाल जनसभा उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी क नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प लिया गया है। विकसित भारत के लिए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम करना है। हमने बदलते भारत को देखा है। इस पर आगे बढ़ना है। सहारनपुर मे पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ नजर आ रही है। लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए झूमते नजर आए। विशाल जनसभा मे सहारनपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, कैराना लोकसभा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश जसवन्त सैनी , नगर विधायक राजीव गुम्बर समेत भाजपा के पदाधिकारी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *