03 गाय औऱ कुत्ते की जान गई लाखों का हुआ नुकसान
चम्पावत जिले के पाटी ब्लाक के लड़ा ( लखनपुर ) गांव में बुधवार 03 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे भुवन चंद्र व बद्री दत्त के दो मंजिलें मकान में भीषण आग लग गई । देखते ही देखते आग ने पूरी बाखली को चपेट में ले लिया
आनन फानन में ग्रामीणों ने घर में सो रहे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला ।
इस भीषण अग्निकांड में तीन गाय औऱ कुछ कुत्ते के पिल्लों की जान चली गई ।
रात को हुए इस भीषण अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया ।
चंद मिनटों में ही 4-5 परिवारों की ये दो मंजिला बाखली आग का गोला बन गयी घर के अंदर रखे 3 सिलेंडर कुछ ही समय के अंतराल में फट गए आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन औऱ लोहाघाट से फायर ब्रिगेड मौके पहुंचे लेकिन तब तक सब खाक हो चुका था आज इतनी विकट थी कि फायर ब्रिगेड को भी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मस्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । गुरुवार को 04 अप्रैल को पशु चिकित्सालय की टीम भी पहुंची लेकिन ईलाज के दौरान घायल गाय ने भी दम तोड़ दिया । इस भीषण अग्निकांड से पूरा क्षेत्र सहम गया है । वही अग्निकांड से सभी भवन स्वामियों के घर के अंदर रखा हुआ सामान , कपड़े जेवर, रूपए पैसे सब जलकर खाक हो गए वही समस्त भवन स्वामियों व ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग करी है वहीं गुरुवार को क्षेत्र पटवारी विक्रम सिंह ने घटना स्टार का मौका मुआया ना किया उन्होंने कहा भुवन चंद्र के परिवार को गांव में अन्यत्र भवन में शिफ्ट कर दिया गया है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है
UK1 NEWS
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित…………
- केंद्रीय बजट 2026-27 तेजी से बढ़ते भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है हरदीप सिंह पुरी……………
- पटेलनगर चंद्रबनी चौक के पास कैफे में दो पक्षों में झगड़ा………..
- देहरादून में एक और युवती पर हुआ चापड़ से हमला……….
- हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना……………
