Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करते करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी…………….. - uk1news

सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करते करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी……………..

*सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करते करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों, सैनिक कल्याण भवनों एवं शहीद द्वारों के निर्माण कार्यों में गति लाई जाए। उन्होंने सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों को नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के माध्यम से भवन कर में छूट प्रदान करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देहरादून में “ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता” पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाए, जिससे सैनिकों के अद्वितीय साहस और बलिदान को सम्मान दिया जा सके। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को वर्तमान 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने के प्रस्तावों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने “ड्रोन दीदी योजना” के अंतर्गत वीर नारियों और वीरांगनाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को विदेशों में रोजगार दिलाने संबंधी कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन में लंबित सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा संबंधित फाइलों की सतत मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *