एंकर-क्लेमेनटाउन थाना देहरादून पुलिस कि आशारोड़ी क्षेत्र में बदमाश से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाश मनोज सिरोही के पैर में गोली लगी है। वह ऋषिकेश में ज्वेलर प्रवीन वर्मा की दुकान में लूट की वारदात में शामिल था। वह दोबारा लूट की फिराक में मेरठ से देहरादून की तरफ आ रहा था। आरोपी मेरठ यूपी का निवासी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में बदमाश से ज्वालापुर से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। इसके साथ ही एक देसी तमंचा और कारतूस भी मिला। उसे गोली लगने पर पटेलनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मुठभेड़ में आरोपी से तमंचा मिलने पर क्लेमनटाउन थाने में आर्म्स ऐक्ट का केस दर्ज किया गया।
UK1 NEWS
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित…………
- केंद्रीय बजट 2026-27 तेजी से बढ़ते भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है हरदीप सिंह पुरी……………
- पटेलनगर चंद्रबनी चौक के पास कैफे में दो पक्षों में झगड़ा………..
- देहरादून में एक और युवती पर हुआ चापड़ से हमला……….
- हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना……………
