Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937 दिवाली पर पुलिस अलर्ट………… - uk1news
दिवाली के पावन पर्व पर किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर काम कर रही है। इस बात पर देहरादून के एस.पी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि दिवाली के मौके पर विभिन्न थानों में चाक चौबंद के इस्तेज़ाम कर रखे हैं और अतिरिक्त फोर्स के लिए आरटीसी में तैनात 175 प्रशिक्षु हेड कांस्टेबलों को थाने आवंटित कर दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की नामवार ड्यूटी लगाई गई है और उन स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं ताकि कोई भी वाहन प्रवेश न कर सके।