महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए। मंत्री रेखा आर्या ने संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने महिला कल्याण कोष के लिए आबकारी विभाग के माध्यम से प्राप्त होने वाले अतिरिक्त शुल्क के लिए नियमावली बनाने में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग में 5000 सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए नियमावली में आवश्यक संशोधन जल्द किया जाए। आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग से एक सप्ताह में सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। महिला सशक्तीकरण मंत्री ने कहा कि महालक्ष्मी किट योजना के तहत जिन जनपदों में लाभार्थियों को अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है उन्होंने जल्द से जल्द संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को 30 जून 2024 तक महालक्ष्मी किट लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। वात्सल्य योजना के माध्यम से 05 प्रतिशत लाभ प्राप्त करने वाले बच्चों द्वारा प्रदेश की विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित होने पर खुशी जताई और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।…,
UK1 NEWS
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित…………
- केंद्रीय बजट 2026-27 तेजी से बढ़ते भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है हरदीप सिंह पुरी……………
- पटेलनगर चंद्रबनी चौक के पास कैफे में दो पक्षों में झगड़ा………..
- देहरादून में एक और युवती पर हुआ चापड़ से हमला……….
- हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना……………
